03/20/2023

महंगाई के खिलाफ आज लुधियाना में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन बढ़ रही महंगाई का विरोध जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

लुधियाना में आज जिला महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदर्शन का कारण देश में बढ़ रही महंगाई बताया जा रहा है।

महिला जिला कांग्रेस (अर्बन) प्रधान मनीशा कपूर ने कहा कि आए दिन रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण लोगों के घरों का बजट हिल चुका है। अभी हाल ही में 50 रुपए सिलेंडर के केन्द्र सरकार ने फिर बढ़ा दिए हैं, जिस कारण महिलाओं को घरों का बजट बनाने में दिक्कत आ रही है।

बढ़ रही महंगाई से लोग परेशान हैं। जिला महिला कांग्रेस केन्द्र सरकार की मनमर्जी नहीं चलने देगी। इस कारण आज सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ महिलाएं मोर्चा खोलने जा रही हैं। आज घंटा घर चौक पर 10.30 बजे जिला महिला कांग्रेस का धरना रहेगा, ताकि मोदी सरकार को जगाया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.